{"_id":"576446994f1c1b4c0511c036","slug":"mortgage-rescue-son-was-beaten-with-sticks-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक पुत्र को छुड़ाने आयी मां को लाठी डंडों से पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक पुत्र को छुड़ाने आयी मां को लाठी डंडों से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीत विहार कालोनी में कुछ लोगों बालक को बंधक बनाने के बाद उसे छुड़ाने आयी मां को भी बुरी तरह पीट दिया। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।
विज्ञापन
प्रीत विहार कालोनी निवासी रीता पत्नी विलियम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका पुत्र आकाश (7) चीनी लेने के लिए दुकान पर गया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसने पड़ोस के एक बच्चे को पता करने के लिए भेजा।
विज्ञापन
उसने लौटकर बताया कि कुछ लोगों ने आकाश को पकड़कर रखा है और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा रहे हैं। रीता का आरोप है कि जब वह पुत्र छुड़ाने के लिए पहुंची तो उक्त लोग आकाश पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाने लगे। रीता ने बताया कि उसने खुद अपने पुत्र से सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
लेकिन पुत्र ने खुद को निर्दोष बताया। इसी बीच उक्त लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल रीता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।