फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Arvind Pandey's bail

विधायक अरविंद पांडे की जमानत मंजूर

Tue, 20 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 20 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने विधायक को जमानत दे दी है। तीन अन्य मामलों में जमानत के लिए जिला जज कोर्ट में 28 और 29 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


दरअसल बीते 11 जनवरी 2012 को तत्कालीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ दिनेशपुर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में विधायक ने जमानत नहीं कराई थी। कोर्ट के तलब करने पर सोमवार को अपर सिविल जज प्रथम सीनियर डिवीजन राहुल श्रीवास्तव की अदालत में अरविंद पांडे पेश हुए। विधायक के अधिवक्ता दिवाकर पांडे और कुलदीप सिंह संधू ने जमानत याचिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन


अधिवक्ता पांडे ने बताया कि कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद 20-20 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का निजी मुचलका भरने पर जमानत देने का निर्णय सुनाया है। इसके अलावा अब सरकारी कार्य में बाधा सहित काशीपुर और बाजपुर के तीन मामलों में जमानत याचिका पर जिला जज कोर्ट में 28 और 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से लिपटकर रो पड़ी वृद्धा

कोर्ट परिसर में कैदी वाहन से जैसे ही गदरपुर विधायक अरविंद पांडे नीचे उतरे तो गूलरभोज निवासी रेवती पाठक उनसे लिपटकर फफक पड़ी। यह देख सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और मौजूद समर्थक हैरत में पड़ गए। इस बीच विधायक भी भावुक हो गए। उसके बाद विधायक ने चलते-चलते ही समर्थकों से हालचाल पूछा। वृद्धा रेवती ने बताया कि वह अरविंद को बचपन से ही बेटा मानती है। अरविंद पर हो रहे जुल्म को देखकर उसकी आंखों में अनायास ही आंसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed