फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman killed

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 Married woman killed
र‌िश्‍तेदार - फोटो : अमर उजाला

ससुरालियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का कारण घरेलू झगड़े माने जा रहे हैं। घटना से एक दिन पहले दिन में मृतका का उसके देवर और देवरानी से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और भाई की तहरीर पर पति, देवर-देवरानी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे वार्ड संख्या तीन निवासी बेबी उर्फ बब्बो पत्नी मो. असलम घर के आंगन में अचेत पड़ी थी। ससुराली उसे सीएचसी लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुराली उसे घर ले आए। घटना के बाद मृतका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या पांच निवासी भाई इस्त्याक अहमद पुत्र नसरुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन के गले पर रस्सी और दाहिने कान के नीचे धारदार हथियार से चोट के निशान थे। उसने बहनोई मो. असलम, ससुर अब्दुल रहीम, सास इदिया और देवर अशरफ एवं देवरानी नसरीन पर बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मायके वालों का कहना था कि मृतका बेबी के घर पर आए दिन झगड़े होते थे। बुधवार को दिन में बेबी का उसके देवर अशरफ और देवरानी नसरीन से झगड़ा हुआ था। अगले दिन बेबी मायके चली आई थी। शाम को पति असलम के काम से घर लौटने पर बेबी ससुराल चली गई। जहां बृहस्पतिवार रात उसकी हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस्त्याक की तहरीर पर मृतका के पति, सास-ससुर और देवर-देवरानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि पूछताछ के आरोपी पति असलम को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी उठाया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।



दस साल पहले की थी लव-मैरिज
मृतक बेबी उर्फ बब्बो एवं उसके पति राजमिस्त्री असलम ने दस साल पहले लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों आपस में मौसेरे भाई-बहन थे। दोनों के बीच प्यार परवान चढने पर परिवार के लोगों ने शादी कर दी। मृतका के चार बच्चे हैं। तीन बेटे और एक बेटी। बड़ा बेटा अमन (8) गूंगा है। उससे छोटा सुब्हान (6), बेटी (4) एवं डेढ़ वर्षीय बेटा अशद है। जिनके सिर से मां का आंचल उठने के बाद मायके पक्ष के लोगों को उनकी परवरिश की चिंता सताने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed