फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married in Lalpur killing throttled

लालपुर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Wed, 22 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा Updated Wed, 22 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

लालपुर के ग्राम महराया में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की बहन ने जीजा पर हत्या करने का शक जताया है। महिला रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। सूचना पर सीओ समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर राहगीरों ने बड़ौरा जाने वाली रोड किनारे नहर में महिला का शव देखा। सूचना पर पहुंची महरावा निवासी नसरीन पत्नी कबीर अहमद ने मृतका की शिनाख्त अपनी छोटी बहन नरगिस (32) पत्नी मजहर इस्लाम निवासी वार्ड 2 गैस एजेंसी रोड किच्छा के रूप में की। सूचना पर सीओ उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल बीएल वर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। ऐसा लगता है कि महिला के गले को दबाकर हत्या की गई है। महिला के गले पर निशान हैं और उसकी जीभ भी बाहर आ गई है। मृतका की बहन नसरीन ने कोतवाल को बताया कि उसकी बहन का अपने पति मजहर इस्लाम से विवाद चल रहा है। उसकी बहन रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करती थी। पिछले दस दिनों से वह उसके घर में रहकर ड्यूटी जा रही थी। मंगलवार की सुबह उसकी बहन ड्यूटी पर गई थी। इस बीच शाम को उसका पति मजहर उसके घर आया और शाम को जब नरगिस के वापसी का समय हुआ तो लौट गया। रात को नरगिस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरु कर दी। अपनी बहन के पति को जब फोन किया तो उसने बताया कि नसरीन उसे मिली थी, लेकिन वह उसे देखकर भाग गई है। कोतवाल विश्वकर्मा ने बताया कि मृतका का पति को फोन किया गया तो उसने बताया कि वह लखनऊ में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed