फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Magic Driver's killer fled Nepal

हत्यारोपी भाई और मौसा गिरफ्तार, शूटर फरार  नेपाल भाग गया मैजिक चालक का हत्यारा

Sun, 18 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Magic Driver's killer fled Nepal
हरमिंदर - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी के हिमालया फार्म निवासी मैजिक चालक हरविंदर सिंह की हत्या के आरोपी सगे भाई और उसकी पत्नी के मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी के मौसा ने बताया कि उसने अपने भांजे को गोली मारने का काम सौंपा था। घटना के बाद वह नेपाल भाग गया। वे दोनों भी नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। शूटर की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम ने नेपाल के धनगढ़ी में भी डेरा जमा रखा है। 

विज्ञापन


 शनिवार सुबह मैजिक चालक हरविंदर की हत्या के बाद पकड़े गए आरोपी उसके भाई हरप्रीत की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात हरप्रीत की पत्नी के खटीमा निवासी मौसा सुरेंद्र को भी हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि हरप्रीत का उसके पिता भूपेंद्र सिंह और भाई हरविंदर के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले हरप्रीत अपनी पत्नी के साथ उसके पास आया। 
विज्ञापन


उसने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं देने की बात बताई और इसका कारण बड़े भाई हरविंदर को बताया। इसके बाद उन्होंने हरविंदर को मारने की योजना बनाई। सुरेंद्र ने हरप्रीत को अपने मझोला पीलीभीत निवासी भांजे पवन से मिलाया। सारा तानाबाना बुनने के बाद पवन को हरविंदर को मारने की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हरविंदर को मारने के बाद पवन वापस खटीमा पहुंचा जहां पहले से मौजूद हरप्रीत और सुरेंद्र ने उसे नेपाल बार्डर छुड़वाया। बताया जा रहा कि हरप्रीत और सुरेंद्र भी नेपाल भागने की तैयारी में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पवन वर्तमान में ट्रांजिट कैंप में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने पवन की धरपकड़ के लिए उसके मूल निवास मझोला और ट्रांजिट कैंप में भी दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

नए सीओ को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
हरविंदर हत्याकांड मामले में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने नवागंतुक सीओ मंजूनाथ को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शूटर को पकड़ने के लिए सीओ मंजूनाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो शूटर की धरपकड़ के लिए काशीपुर और दिनेशपुर में दबिश दे रही है। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी टीम की जांच पड़ताल जारी है।


शूटर को रकम दी गई या नहीं, स्पष्ट नहीं
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि मैजिक चालक हरविंदर को शूटर द्वारा गोली मारकर हत्या करवाने के मामले में मृतक के छोटे भाई हरप्रीत और उसकी पत्नी के खटीमा निवासी मौसा सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सुरेंद्र ने अपने पीलीभीत निवासी भांजे द्वारा हरविंदर को गोली मारने की बात कही है। पवन की धरपकड़ के लिए नवागंतुक सीओ मंजूनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है जो कई क्षेत्रों में दबिश दे रही है। चूंकि शूटर आरोपी के परिवार का ही है इसलिए यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उसे हरविंदर को मारने के लिए रकम दी गई थी या नहीं। जल्द ही शूटर के पकड़े जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed