{"_id":"209cbd9d0e79546b8034f495f5aef46a","slug":"lucknow-robbery-case-was-finally-picked-up-by-the-robbers-sktifarm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ लूट कांड के लुटेरे शक्तिफार्म से दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ लूट कांड के लुटेरे शक्तिफार्म से दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
तीन लुटेरों ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लूट की घटना को अंजाम दिया। ये मामला यूपी पुलिस की छापेमारी से सामने आया। पुलिस ने तीनों लुटेरों को कोतवाली लाकर बैठा दिया और लूटा गया माल बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, कोतवाली में यूपी पुलिस ने अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
लखनऊ के राजनगर स्थित राजाजीपुरम कटोराताल थाने के दरोगा भगवान सिंह और अभिमन्यु ने कोतवाली आकर बताया कि 14 अक्तूबर को राजाजीपुरम में कुछ लुटेरों ने घर में घुसकर 120 ग्राम सोना लूट लिया था। घटना की लोकेशन ली गई तो पता चला कि शक्तिफार्म के अरविंद नगर क्षेत्र के तीन युवक लूट में शामिल हैं। जिस पर शुक्रवार की सुबह वह यहां पहुंचे और अरविंद नगर गांव में दबिश दी। यहां लूट के आरोपी न मिलने पर उनके मोबाइल पर कॉल कर उन्हें चोरगलिया रोड स्थित एक होटल में बुलाया।
विज्ञापन
कॉल के आधार पर गांव के मंतोष उर्फ मोहन , रतनफार्म नंबर दो निवासी संजय व राकेशबताए गए निजी होटल पहुंचे। यहां तीनों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि ये लोग लूट में शामिल हैं। इस पर टीम उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लुटेरों से माल बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इधर, अरविंद नगर गांव के प्रधान भवतोष आचार्य व मंतोष के परिजनों ने यूपी पुलिस पर लूट के एक और आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ देने का आरोप लगाया है। दरोगा ने बताया कि पकड़े गए लूट के आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सोना खरीदने वालों को पकड़ा जाएगा। सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ ने बताया कि यूपी पुलिस ने कोतवाली आकर आमद दर्ज नहीं कराई थी और अब तीन लूट के आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई।