{"_id":"5c0abd29bdec22416a4757da","slug":"land-stamped-in-bank-sold-by-showing-fake-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर बेच दी बैंक में बंधक रखी भूमि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर बेच दी बैंक में बंधक रखी भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी ने कुंडेश्वरी चौकी में दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी अदेयता प्रमाण पत्र दिखाकर बैंक में बंधक भूमि का बैनामा उनके नाम करा दिया। जबकि इस भूमि पर तीन बैंकों का लाखों रुपये बकाया है।
विज्ञापन
राधे हरि राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी रहे देवराज शर्मा वर्ष 2012 में बरेली से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस को दी तहरीर में शर्मा ने बताया कि खेती की जमीन खरीदने के लिए उन्होंने एक बिचौलिये के माध्यम से अंकुश ढींगरा और उसके भाई शुभम ढींगरा से संपर्क किया। ग्राम खरमासा में दोनों भाइयों और उनकी मां चंचल रानी के नाम दर्ज भूमि का सौदा 16.80 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से हुआ।
विज्ञापन
विक्रेताओं ने अपनी भूमि को पूरी तरह से निर्विवाद बताया। उन्होंने इस भूमि के संबंध में तीन बैंकों की शाखाओं के अदेय प्रमाण पत्र भी उन्हें दिखाए। 29 मई 2018 को चंचल रानी के नाम दर्ज 0.4890 हेक्टेयर भूमि का बैनामा उनके पक्ष में किया गया। 28 मई 2018 को अंकुश ढींगरा ने क्रमश: 0.0130, 1.9450 हेक्टेयर और शुभम ढींगरा ने 1.9950 हेक्टेयर भूमि का बैनामा उनके पक्ष में निष्पादित कराया।
विज्ञापन
बैनामे से पूर्व उनके द्वारा तय रकम का भुगतान विक्रेताओं को कर दिया गया। बाद में उन्होंने तीनों बैंकों से संपर्क किया तो बैंकों में उक्त भूमि पर ऋण होना पाया गया। यह रकम करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम खरमासा निवासी अंकुश व शुभम ढींगरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।