फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigation of bribery patwari's bounty property starts

रिश्वतखोर पटवारी की बेनामी संपत्ति की जांच शुरू

Sun, 21 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 21 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Investigation of bribery patwari's bounty property starts
गदरपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी। - फोटो : Amar Ujala

गदरपुर में रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी सुशील जुनेजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजीलेंस ने बेनामी संपत्तियों की जानकारियों के बाद जांच शुरू कर दी है। सुशील के दो आवासों में की गई छापेमारी में उसके कुछ लॉकरों की जानकारी मिली है। इधर, विजिलेंस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जिला प्रशासन की ओर से पटवारी के निलंबन की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गदरपुर में तैनात हल्का पटवारी सुशील जुनेजा ने ग्राम महतोष निवासी मोहम्मद आसिफ से एनएच की जद में आ रहे उसके आवास की रिपोर्ट लगाने की एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 10 हजार में तय होने पर शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से हल्द्वानी की विजिलेंस की टीम ने पटवारी को आसिफ से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया था। इधर, सुशील की बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिलने पर टीम ने उसके आवास विकास और ओमेक्स स्थित आवासों में छापेमारी की थी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में टीम को ज्यादा कुछ तो नहीं पर कुछ बैंक लॉकरों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस सुशील की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अगर बेनामी संपत्ति पकड़ी गई तो सुशील की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इधर, सुशील के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही शुरू कर दी है। रविवार को आरोपी को नैनीताल की भ्रष्टाचार निवारण विशेष कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इधर, इस संबंध में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से जानकारी लेनी चाही पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed