{"_id":"b77a867068e7e3d1b5c01b0b736ff282","slug":"innova-four-bovine-animals-recovered-the-two-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा से चार गोवंशीय पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा से चार गोवंशीय पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाग रही इनोवा कार का पीछा किया तो उसमें से चार बैल बरामद हुए, जिसमें एक की मौत हो गई। इनोवा कार का नंबर दिल्ली का है, जबकि सामने के शीशे पर वीआईपी और विधायक लिखा है। एक सप्ताह में पुलभट्टा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की दूसरी खेप बरामद की है।
पुलभट्टा थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल ने बताया कि पुलभट्टा पुलिस टीम शुक्रवार सुबह चेकिंग में लगी थी। इस दौरान सफेद रंग की सितारगंज की ओर से आ रही इनोवा ने अपनी कार दौड़ा दी तो पुलिस टीम ने पीछा किया।
कुछ दूर आगे जाकर इस इनोवा चालक ने आगे निकलने के चक्कर में एक ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक से टक्कर लगने पर इनोवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार में बैठे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि कार के पिछले हिस्से में चार बैल ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। बाद में पुलभट्टा थाने लाकर बैल उतरवाए तब तक उसमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस इनोवा के अगले शीशे पर वीआईपी और विधायक लिखा हुआ था। जबकि नंबर डीएल 1 वाईबी 6241 है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सीतापुर से कैमरी यह बैल ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों ने अपना नाम राजेश गंगवार निवासी ग्राम सिमरिया थाना कैमरी रामपुर और सदाकत निवासी सिमरिया रामपुर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाद में पशु चिकित्सक डा. रजनीश पाठक ने बैलों का मेडिकल चेकअप किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे लोग पीलीभीत से सितारगंज होते हुए पुलभट्टा से बहेड़ी और लिंक रास्तों से कैमरी जाते, लेकिन पुलभट्टा पर चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ गए।