फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the suspicious circumstances, a newly married woman was hanged

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
In the suspicious circumstances, a newly married woman was hanged
काजल का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव तिमंजिले पर टिनशेड के एंगल से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर और सास को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कालागढ़ (बिजनौर) के मेघराज का परिवार तीन वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में काशीपुर आकर रहने लगा था। मेघराज मजदूरी करता है, जबकि पत्नी इंदुबाला मुरादाबाद रोड स्थित एक दवा फैक्ट्री में काम करती है। उसकी बड़ी बेटी काजल भी इसी फैक्ट्री में कार्यरत थी। वहीं लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी रवि ठाकुर पुत्र मोहर सिंह भी काम करता था। कुछ समय बाद रवि और काजल के बीच प्रेम हो गया और दोनों ने 16 अगस्त 2016 को कोर्ट में शादी कर ली।
विज्ञापन


काजल की आठ माह की बेटी शिया भी है। शादी और बच्चा होने के बाद वह सिलाई सेंटर में काम सीखने लगी। बताया जाता है कि टावरों की चौकीदारी करने वाला रवि शराब पीने का आदी है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। काजल को शक था कि पति का दोस्त उसे शराब पीने के लिए उकसाता है। इस पर वह पति पर दोस्त से दूर रहने के लिए दबाव डालती थी, जिसे लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। शनिवार को जब काजल सिलाई सेंटर से लौटी तो पति को शराब के नशे में देख उनकी कहासुनी हो गई और मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार सुबह उसका शव मकान के तिमंजिले पर बने टिनशेड के एंगल से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायका पक्ष के सुपुर्द कर दिया। मृतका के पिता मेघराज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शादी के बाद ससुराली दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उसने ससुरालियों पर दो लाख रुपये न देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति रवि ठाकुर, देवर गोविंद और सास सुरजा को हिरासत में ले लिया है। 

पैर जमीन को छू रहे थे तो फांसी कैसे लगी 

काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है। काजल का शव एंगल से लटका मिला, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। वहीं, पति ने बताया कि घटना से पहले काजल ने नशीली गोली भी खाई थी। उसने बताया कि झगड़ा होने के बाद वह आत्महत्या करने की धमकी देकर ऊपर वाले कमरे में चली गई थी। इस कमरे का दरवाजा खुला पाया गया है।


वहीं, मृतका की मां इंदुबाला का कहना है कि यदि काजल ने आत्महत्या का प्रयास किया था तो उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई। इंदुबाला ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी की मौत की खबर भी उससे छिपाई गई। ग्राम ढकिया गुलाबो में रहने वाली काली आंटी ने सुबह 8:15 बजे फोन कर उन्हें काजल की मौत के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed