फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the middle of the executions took suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी

Sun, 05 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मूल रुप से यूपी के ग्राम कुंडेश्वरी, दढियाल निवासी रामकुंवर (50) पुत्र मुरारी बीते 20 वर्षों से यहां आईटीआई थाना क्षेत्र में अपने ससुराल ग्राम बरखेड़ा पांडे में परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता था। रविवार को परिवार के सदस्य चैती मेला घूमने गए थे। जबकि बड़ा पुत्र सोनू काम से जसपुर और एक पुत्र मोनू गांव में ही था। घर पर रामकुंवर अकेला था। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में रामकुंवर ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद छोटे पुत्र मोनू के घर आने पर उसने पिता को फांसी पर लटके देखा तो उसने अपने दोस्त की मदद से फं दा काटकर उन्हें उतारा। साथ ही अन्य परिजनों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी और एसआई सुधाकर जोशी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। आईटीआई थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed