{"_id":"58f65f084f1c1beb0247297c","slug":"in-the-face-of-illegal-relations-wife-was-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" अवैध संबंधों के शक में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। उसके बाद शव कमरे में छोड़कर वह फरार हो गया। उसके दोनों बच्चे जब मां से मिलने कमरे में पहुंचे तब मामला खुला। इस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। खटीमा सीओ हरीश मेहरा और सितारगंज एसडीएम विनोद कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था।
विडौरा मझौला निवासी हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह भूसा बनाने वाले रेपर फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे मजदूरी कर वह अपने घर पंहुचा। इस बीच उसका पत्नी बबली कौर (26) से विवाद हो गया। इससे आक्रोशित हरभजन ने ताव में आकर बबली को कमरे में बंद कर लिया और घर में पड़े फावड़े के बेट से उसकी जमकर पिटाई लगाई। इससे बबली के सिर और मुंह से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मरा देख हरभजन दरवाजा बंदकर मौके से फरार हो गया।
पड़ोस से खेलकर जब हरभजन की बेटी पांच वर्षीय सिमरन कौर और बेटा ढाई वर्षीय भाई हरमन सिंह घर आए तो वे सीधे कमरे में अपनी मां से मिलने गए। यहां मां को आवाज लगाई तो वह नहीं बोली और कमरे में चारपाई पर अचेतावस्था में पड़ी थी। यह देखकर दोनों बच्चों ने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई को बताया। कमरे में शव पड़ा देख ताई सन्न रह गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों का हजूम लग गया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हत्या में प्रयुक्त कमरे में खून से सना फावड़े का टूटा हत्था और अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए। बबली के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
खटीमा सीओ हरीश मेहरा और सितारगंज एसडीएम विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना में तहरीर मिलते ही आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। मृतका का मायका शक्तिफार्म में है।
मासूमों के सिर से छिना मां का आंचल
अवैध संबंध के शक ने गरीब परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। मासूम बच्चों के सिर मां का आंचल छिन गया तो हत्याभियुक्त पिता भी बच्चों से दूर हो जाएगा। कल तक मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पढ़ा लिखाकर कुछ बनाने की चाह रखने वाले हरभजन ने एक पल में अपनी हसीन दुनिया उजाड़ दी।
विडौरा गांव निवासी हरभजन सिंह की सात साल पहले शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही हरभजन अपने पिता प्रीतम सिंह और मां पालो कौर से अलग होकर कुछ दूरी पर मकान बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा था। हरभजन मजदूरी कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उन्हें काबिल बनाना चाहता था। इसी सपने को संजोये हरभजन ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री सिमरन कौर को विडौरा मझौला के सरस्वती शिशु मंदिर में एलकेजी में दाखिला दिलाया। हरभजन के इस कदम ने दो मासूमों के सिर से मां का आंचल छीन लिया।
पड़ोस से खेलकर अपने भाई हरमन के साथ जब सिमरन घर पंहुची तो मां को चारपाई पर लेटे देख वो समझ ही नही पा रही थी कि आखिर माजरा क्या है। दोनों बच्चों को पता ही नहीं है कि अब उनकी मां उनसे कभी नहीं बोलेगी। घटनास्थल से फरार पिता के जेल जाने पर मासूमों की देखभाल की जिम्मदारी उसके बूढ़े दादा-दादी और चाचा-ताऊ आ गई है। विवाहिता की हत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।