{"_id":"59fb419c4f1c1bee688b8c7d","slug":"hearing-on-dp-s-petition-today-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में डीपी की याचिका पर सुनवाई आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुप्रीम कोर्ट में डीपी की याचिका पर सुनवाई आज
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के मुख्य आरोपी तत्कालीन एसएलओ डीपी सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई एसएलपी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। कोर्ट की सुनवाई पर डीपी के साथ ही एसआईटी की भी नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि एनएच भूमि मुआवजा घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व एसएलओ डीपी सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी पैंतरे आजमा रहा है। 13 अक्तूबर को डीपी को हाइकोर्ट से स्टे मिल गया था। इसके चलते एसआईटी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
एसआईटी के जांच अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने कोर्ट में स्टे खारिज करने के लिए शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। 28 अक्तूबर को कोर्ट ने डीपी को झटका देते हुए स्टे खारिज कर दिया था। स्टे खारिज होने के बाद से ही डीपी सिंह परिवार के साथ भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन
तलाश में जुटी एसआईटी की चार टीमों को विभिन्न ठिकानों पर दबिश देने के बाद भी डीपी का सुराग नहीं लग सका था। डीपी के सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के अंदेशे पर एसआईटी ने केविएट दाखिल कर दी थी। एक नवंबर को डीपी ने हाइकोर्ट से हटे गिरफ्तारी के स्टे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (विशेष अवकाश याचिका) दाखिल की थी। डीपी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि सुप्रीम कोर्ट से डीपी को गिरफ्तारी पर राहत मिलती है या नहीं।