आए थे चोरी करने, पहुंच गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चोरी करने की नीयत से शहर में आए यूपी के दो युवकों को धर दबोचा और जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि धरे गए दोनों युवकों के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व चाकू मिला है। दोनों बदमाशों पर यूपी के पीलीभीत व शाहजहांपुर जिले के थानों में हत्या, मारपीट, जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
थानाध्यक्ष पीके राणा ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर अराजक तत्वों व संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात पीलीभीत रोड पर कांस्टेबल मतलूब खान, प्रकाश कठैत, सुरेश चंद्र व उमेश राज द्वारा चेकिंग करने के दौरान ग्यासपुर थाना बह
बीसलपुर पीलीभीत निवासी धर्मवीर और वार्ड संख्या 13 कसाबखाने के पास अमरिया निवासी सलीम खां पुलिस को देख सकपका गए। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। तलाशी लेने पर धर्मवीर के पास से एक 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, सलीम के पास से 12 चाबियों का गुच्छा व एक चाकू मिला। एसओ ने बताया कि खुदागंज शाहजहांपुर में धर्मवीर के खिलाफ मारपीट, निगोई थाने में हत्या व बीसलपुर थाने में जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सलीम वर्ष 2008 में 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अमरिया थाने में पकड़ा गया था। बताया कि दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 401 एवं 4/25 व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।