फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grotto built in the ashram robbed of fifty thousand

निर्माण कुटी आश्रम में पचास हजार की लूट

Sat, 06 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 06 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 राजीव नगर स्थित निर्माण कुटी आश्रम में बृहस्पतिवार रात चार बदमाशों ने आश्रम के बाबा को बंधक बनाकर दानपात्र में रखी 50 हजार की नगदी, चिल्लर पार कर ली। इसके अलावा दो मोटर और एक मोबाइल भी साथ ले गए। इससे पहले बदमाशों ने उस मार्ग से निकले एक कारीगर से भी मारपीट की। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए बाबा को हिरासत में लिया है।


थाना झनकइया अंतर्गत निर्माण कुटी आश्रम में बाबा महादेव गिरी लगभग साढ़े बारह बजे लेटे हुए थे। बाबा ने बताया चार लोग लाठी डंडों से लेस होकर आए और उसे दबोचकर हाथ बांध कर वही डाल दिया और मंदिर के अंदर दानपात्र में रखी 50 हजार की नकदी, चिल्लर, एक मोबाइल व दो मोटर ले गए। जब बदमाश लूटपाट कर रहे थे तो वह मौका पाकर वहां से भाग निकला और सुबह इसकी सूचना आश्रम के संचालक रविंद्र सिंह मनराल नब्बू को दी। नब्बू की सूचना पर शुक्रवार की सुबह घटना स्थल की जांच पड़ताल को आए थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बाबा के बयानों को संदिग्ध बताते हुए कहा कि बाबा के हाथों में कोई निशान नहीं हैं। साथ ही जिस गड्ढे में बाबा स्वयं को गिरना बता रहा है। वह इतना गहरा है कि यदि कोई हाथ बंधा व्यक्ति उसमें गिरेगा तो उसके शरीर पर जरूर कहीं न कहीं चोट आएगी। थाना प्रभारी ने बाबा को हिरासत में लिया है। कहा कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed