फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     Gas leak at home Ddki fire, three scorched, two injured

गैस रिसाव से घर में धधकी आग, तीन झुलसे, दो घायल

Tue, 01 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
  Gas leak at home Ddki fire, three scorched, two injured
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

जगतपुुुरा क्षेत्र के एक घर में सिलेंडर से गैस रिसाव से परिवार के तीन लोगों के झुलसने के साथ ही बचाव के लिए आया एक पड़ोसी और लाइनमैन भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी 15 हजार रुपये की नगदी के साथ ही अन्य घरेलू सामान पूरी तरह स्वाहा हो गया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन


जगतपुरा वार्ड नंबर 1 मुखर्जी नगर निवासी असीम विश्वास की पत्नी मलिना विश्वास मंगलवार दोपहर घर पर आए मेहमानों के लिए चाय बनाने किचन में गई और दूध उबालने लगी। इसी दौरान सिलेंडर से रिस रही गैैस ने आग पकड़ ली और पूरे किचन को अपनी आगोश में ले लिया। 
विज्ञापन


आग की लपटों से घिरी मलिना की चीख पुकार सुनकर बाहर के कमरे में बैठा असीम विश्वास और उसकी बहन ममता मालदार किचन में पहुंचे। आग की लपटों से घिरी मलिना को बाहर निकाला जिससे वह खुद भी आग में झुलस गए। घर से आग की लपटों को उठता देख पड़ोस में रहने वाला बाबूलाल और पास ही में काम कर रहा लाइनमैन संजय भी उन्हें बचाने के लिए घर में घुसे और चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने पानी की बौछार कर असीम के परिवार को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभालकर आग पर काबू पा लिया। असीम की बहन ममता मालदार के अनुसार चार दिन पहले ही उसके भाई असीम के बेटे विश्वजीत का विवाह हुआ था और बुधवार को घर पर ही विवाह की पार्टी होनी थी। आग से पार्टी के लिए घर में रखे सामान के साथ ही 15 हजार की नगदी और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

शार्ट सर्किट से किराना की दुकान स्वाहा 
शार्ट सर्किट से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक किराना दुकान में आग लगने से दुकान के गल्ले में रखी करीब सवा लाख की नगदी के साथ ही दस लाख का सामान राख हो गया।
 भुवन चंद्र जोशी की ट्रांजिट कैंप स्थित शिमला बहादुर में जोशी जनरल स्टोर के नाम से किराना की दुकान है। सोमवार रात भुवन रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात करीब एक बजे भुवन को उसकी दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे भुवन की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।  

आरा मशीन में शार्ट सर्किट से लगी आग 
गल्ला मंडी स्थित एक आरा मशीन में सोमवार रात शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से जनरेटर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के वाहनों ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। गल्ला मंडी निवासी हेमंत सलूजा की गल्ला मंडी में ही तराई टिंबर कारपोरेशन के नाम से आरा मशीन है। सोमवार रात हेमंत अपने सेंटर को बंद कर घर पहुंचे करीब 12 बजे किसी ने उन्हें सेंटर से धुआं उठने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर हेमंत ने देखा कि सेंटर में रखा जनरेटर पूरी तरह आग की चपेट में है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हेमंत के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। फिलहाल आरा मशीन में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 


आग की भेंट चढ़ा प्लास्टिक का गोदाम 
प्लास्टिक के एक गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया। दमकल विभाग के वाहनों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फुलसुंगा प्लाट नंबर बी 20 निवासी पंकज कुमार की क्षेत्र में ही देवशी प्लास्टिक के नाम से पैकिंग का गोदाम है। बीती रात पंकज के गोदाम के पास ही स्थित आरएस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे पंकज ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दमकल वाहनों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पंकज के अनुसार आग से गोदाम में रखा करीब नौ लाख का कच्चा और तैयार माल पूरी तरह राख हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed