फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gangrape with high school student

हाईस्कूल की छात्रा से गैंगरेप

Mon, 21 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 21 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with high school student
girl rape

हाईस्कूल में पढ़ने वाली जसपुर की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में होटल मालिक, इसके मैनेजर और छात्रा को होटल में लाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल मालिक ने छात्रा को नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने होटल कर्मियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


जसपुर निवासी व्यक्ति ने शनिवार को कोतवाली में अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने कहा कि उसकी बेटी स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।  पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि छात्रा काशीपुर के मंडी चौकी मोड़ के पास पैराडाइज होटल में देखी गई है। इसके बाद जसपुर पुलिस रविवार सुबह काशीपुर स्थित होटल में पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल में खाना बनाने वाली एक महिला कर्मचारी के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। रविवार दोपहर पुलिस किशोरी को लेकर होटल पहुंची और होटल के स्टाफ से पूछताछ की। 
विज्ञापन


जसपुर कोतवाली के एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि किशोरी शनिवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। वह स्कूल न जाकर काशीपुर स्थित होटल में आ गई थी। यहां छात्रा को एक कर्मचारी कपड़े दिलवाने के लिए बाजार ले गया। होटल में लौटने के बाद होटल स्वामी वेद प्रकाश चौहान और कविनगर निवासी होटल मैनेजर नवनीत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। एसएसआई ने बताया कि पूर्व में छात्रा को जसपुर निवासी आबिद बहलाकर दो बार इसी होटल में लाया था और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आबिद शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। होटल स्वामी वेद प्रकाश चौहान ने छात्रा को एक अस्पताल में नर्स की नौकरी देने का झांसा दिया था। इसी के चलते शनिवार को छात्रा नौकरी के लिए होटल पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा गैंगरेप और पोक्सो एक्ट में तरमीम करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल से सीसीटीवी की हार्ड डिस्क और महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। होटल में इस तरह के अनैतिक कार्य होने की पहले भी सूचना मिली थी। तब पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था। उन्होंने बताया कि पीड़िता छह-भाई बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। एसएसआई ने बताया कि होटल को सील करने के लिए एसडीएम से सिफारिश की जाएगी।


पुलिस पर डाला जा रहा राजनैतिक दबाव 
काशीपुर। गैंगरेप के मामले को दबाने के लिए कुछ लोगों की ओर से पुलिस पर दबाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपियों की राजनैतिक पकड़ है। बताया जाता है जिस छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। उसका पूर्व में फोटो खींचा गया है, जिससे उसे बात उजागर नहीं करने के लिए धमकाया जा रहा था। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि मामले में किशोरी के फोटोग्राफ खींचकर धमकाने के तथ्य भी सामने आए हैं। होटल में इस तरह का काम कब से चल रहा है, इसकी विस्तार से जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed