{"_id":"5b9d51c6867a557ebc194717","slug":"fraud-of-10-71-lakhs-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 10.71 लाख की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 10.71 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 10.71 लाख की ठगी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ीनेगी निवासी जिम्मी बाठला पुत्र प्रेम बाठला ने बीती 24 जुलाई 2018 को सीओ राजेश भट्ट को तहरीर सौंपी थी।
सीओ ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। तहरीर में जिम्मी ने कहा था कि वह मोबाइल की ऐसेसीरीज का सामान बेचने का कार्य करता था। 25 अक्तूबर 2016 को उसकी मुलाकात कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया नंबर दो निवासी तरसेम सिंह से हुई। 28 अक्तूबर को उसके पास तरसेम की कॉल आई। उसने कहा कि उसके दोस्त दलप्रीत और मनप्रीत लोगों को विदेश में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाते हैं।
उसने मकाऊ के लिए उसे 90 हजार रुपये के पैकेज का प्रस्ताव दिया। इन तीनों ने वीजा आदि तैयार कराने के लिए उससे दो लाख 10 हजार नकद ले लिए। 12 नवंबर 2016 को वीजा आदि देने के बाद उससे 3.75 लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद तीनों उसे दिल्ली ले जाकर मकाऊ जाने वाली फ्लाइट में छोड़ आए। मकाऊ जाकर पता लगा कि जिस कंपनी में नौकरी के लिए उसे भेजा गया था, वहां इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। इस पर उसे लौटना पड़ा। बाद में आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए उसे आयरलैंड भेजने को कहा। 21 जनवरी 2017 को उन्होंने जिम्मी से 1.98 लाख नकद, 27 जनवरी 2018 को 3.50 लाख रुपये, 31 जनवरी को एक लाख रुपये लिए।
10 फरवरी 2017 को उसने 1.98 लाख रुपये की राशि का भुगतान अपने बैंक खाते से ट्रांसफर किया। तीनों ने उससे कुल 10.71 लाख की रकम ऐंठ ली। 21 मार्च 2017 को इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज देकर उसे दिल्ली के लिए भेज दिया, लेकिन दस्तावेज अवैध होने के कारण उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। इतना ही नहीं, उस पर विदेश जाने के लिए पांच वर्षों तक प्रतिबंध लगा दिया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 420, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जेब से हजारों की नकदी उड़ाई
गदरपुर। बैंक में रुपये जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से हजारों की नकदी उड़ा ली गई।
रम्पुरा चौराहा रुद्रपुर में रहने वाले खगेश्वर राय स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका एसबीआई की गदरपुर शाखा में खाता है। खगेश्वर राय शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे 20 हजार पांच सौ की नकदी लेकर रुद्रपुर से रोडवेज बस से गदरपुर पहुंचे थे। बैंक में पहुंचकर उन्होंने जब जेब देखी तो उसमें मात्र दो हजार रुपये का नोट था।
दो हजार के दो एवं पांच सौ रुपयों के 29 नोट गायब थे। खगेश्वर राय ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खगेश्वर राय इस बात का जवाब भी नहीं दे पाए कि बस में आने के दौरान उनकी जेब से रुपये निकले या बाजार में रुपये निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो