फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four vehicles were forced to defend the mining mafia

चार वाहनों को जबरन छुड़ा ले गए खनन माफिया

Wed, 27 May 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सुल्तानपुर पट्टी
ब्यूरो, अमर उजाला, सुल्तानपुर पट्टी Updated Wed, 27 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles were forced to defend the mining mafia

कोसी नदी खनन क्षेत्र में पुलिस द्वारा पकड़े गए चार वाहनों को खनन माफिया जबरन छुड़ा ले गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों और माफियाओं के बीच गहमागहमी भी हुई। सूचना पर आसपास के थानों से पुलिस फोर्स मंगाया गया। उसके बाद देर शाम एडीएम, एएसपी के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध खनन से भरे करीब 15 वाहन पकड़े।  

विज्ञापन

मंगलवार शाम दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ कोसी काटा खनन क्षेत्र में छापेमारी की। खनन से भरे तीन डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली का पकड़ लिया। वाहनों को पकड़े जाने की सूचना पर पहुंचे खनन माफियाओं ने हंगामा किया और दबंगई दिखाकर चारों वाहनों को छुड़ा कर ले गए।  इधर भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य टिंकू तोमर सहित दर्जनभर लोग एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रायल्टी होने पर भी वाहनों को पकड़ने पर आक्रोश व्यक्त कि या। माफियाओं की दबंगई को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इधर देर शाम एसडीएम आशीष भटगाई, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, एसडीएम जसपुर विनीत कुमार, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद, पूजा नयाल, खनन अधिकारी राजपाल लेघा समेत पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की गई। जिसमें अवैध खनन से भरे 15 वाहन पकड़कर चौकी में खड़े कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed