{"_id":"57a72c964f1c1b2f1a2b8fde","slug":"four-kg-gold-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार किलो सोना और बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े चार किलो सोना और बरामद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
साोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर सिडकुल के सेक्टर सात स्थित सोना रिफाइनरी करने वाली राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड से 17 किलो सोना गबन करने के आरोपी प्लांट हेड रमेश सती की गिरफ्तारी के बाद सोना बरामदगी चुनौती है। रविवार को पुलिस ने साढ़े चार किलो सोना बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
अब तक पुलिस आठ किलो सोना बरामद कर चुकी है, जिसकी कीमत वर्तमान में दो करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने पुलिस आफिस में पत्रकारों को बताया कि सोना लौटाने वाले रुद्रपुर के मंगलम सर्राफा और बिलासपुर के झंकार और श्रजी ज्वैलर्स ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी पुलिस जांच में सहयोग करते हुए साढ़े चार किलो सोना रविवार को सिडकुल पुलिस चौकी पहुंचकर लौटा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चूंकि हाईकोर्ट ने ज्वैलर्स की गिरफ्तारी पर रोक के आदेश दिए हैं इसलिए अब आरोपी ज्वैलर्स पुलिस की जांच में सहयोगी बने हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि अब तक वह आठ किलो सोना बरामद कर चुके हैं और 9 किलो सोना और बरामद करना है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि वह सौ फीसदी सोने की बरामदगी करें।
विज्ञापन
बता दें कि 17 जून को सिडकुल पुलिस चौकी में सोना रिफाइनरी करने वाली कंपनी राजेश एक्सपोर्ट के एमडी और प्रबंधन ने अपने प्लांट हेड रतेश सती के खिलाफ 17 किलो सोना गबन के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कंपनी से 17 किलो सोना गायबन होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के होस पख्ता हो गए।
ऐसे में पुलिस ने आरोपी प्लांट हेड की गिरफ्तार के लिए चार टीमों का गठन किया था जो कि विभिन्न प्रदेशों में छापेमारी और दबिश देते रही, आखिर एक पखवाड़े के भीतर आरोपी प्लांट हेड रमेश सती मुंबई में सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद से ही पुलिस की मुश्किलें आसान होने लगी।
पुलिस ने आरोपी को दो बार रिमांड पर भी लिया, लेकिन रिमांड के दौरान आरोपी प्लांट हेड पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए। इसके बाद शहर के कई ज्वैलर्स और बड़े व्यापारियों का नाम सामने आया।
पुलिस ने पहली कड़ी में तीन किलो 3.45 किलोग्राम सोना बरामद कर दिया था, इसके बाद पुलिस ने फिर से अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए रविवार को साढ़े चार किलो सोना और बरामद कर लिया है।