फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five huts burnt

पांच झोपड़ियां जलकर राख

Fri, 10 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 10 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five huts burnt
अज्ञात कारणों के चलते पांच झोपड़ियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन



ग्राम बांसखेड़ा में अनुसूचित जाति के कई परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की रात्रि एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण आग ने आस-पास की अन्य झोपड़ियों को भी लपेटे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दो दमकल वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पैगा चौकी प्रभारी भीम भाष्कर आर्य ने बताया कि आग से प्यारेलाल, रणजीत सिंह, जयपाल सिंह, बलराम सिंह, शंकर की झोपड़ियां समेत अंदर रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। नुकसान की सही जानकारी आकलन करने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed