फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five Beat Constable Suspended

पांच बीट कांस्टेबल निलंबित

Tue, 25 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

शराब माफियाओं को संरक्षण देने पर एसएसपी ने सितारगंज की सरगड़ा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और दो बीट कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया, जबकि अपने क्षेत्र में पैसे लेकर शराब का अवैध कारोबार कराने के आरोप में रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप के तीन बीट कांस्टेबल निलंबित कर दिए। 

विज्ञापन


रविवार को एसएसपी को सूचना मिली कि सितारगंज की सरगड़ा चौकी से 500 मीटर दूरी पर शराब माफिया अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। एसएसपी ने एसओजी को मौके पर भेजा। एसओजी ने चौकी से 500 मीटर दूर ग्राम धाना चौड़ा में चीनी मिल के पास रहने वाले पाला सिंह पुत्र अमर सिंह के घर दबिश देकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। 
विज्ञापन


टीम ने पाला सिंह को हिरासत में लेकर उससे और पूछताछ की तो उसने नाले के किनारे बनाई गई शराब भट्ठियों का खुलासा किया, जिस पर एसओजी ने चौकी पुलिस की मदद से अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ डालीं और वहां रखे दस हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया। चौकी से मात्र पांच सौ मीटर दूरी पर हो रहे अवैध शराब के कारोबार पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी देवेंद्र गौरव को लाइनहाजिर करने के साथ ही बीट कांस्टेबल दिनेश शर्मा और ललित कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर एसएसपी का कहना है कि जहां पूरे जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है, वहीं सरगड़ा चौकी से मात्र 500 मीटर दूरी पर अवैध शराब का कारोबार होना चौकी प्रभारी की लापरवाही को दर्शाता है। इस पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने और क्षेत्र के दो बीट कांस्टेबलों को तत्काल निंलबित करने के आदेश दिए गए हैं।

इधर, रविवार देर शाम ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अवैध शराब के साथ ही सट्टे और ड्रग्स का कारोबार होने की शिकायत पर एसएसपी डा. सदानंद दाते ने सादे कपड़ों में छापेमारी कर दो सटोरियों को गिरफ्तार कर दो घरों में शराब बिकने का खुलासा किया था। एसएसपी ने एसओ सुशील कुमार को इसकी जानकारी दी तो एसओ ने तुरंत टीम भेजकर सभी स्थानों पर दबिश दी जिसमें टीम ने संजयनगर खेड़ा निवासी भोला विश्वास, मछली बाजार निवासी अमित गंगवार, गदानगर बहेड़ी निवासी सरताज अहमद, राजेश, और शमशान घाट रोड निवासी शिव सिंह को 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


टीम ने सट्टे की खाई बाड़ी चलाते मछली बाजार निवासी मोनू रस्तोगी और आजाद नगर निवासी राजू को भी गिरफ्तार कर लिया दोनों सटोरियों के पास से पुलिस ने सट्टे के 830 रुपये भी बरामद किये। इन सभी अवैध धधों की जानकारी एसओ सुशील कुमार को नहीं होने पर एसएसपी ने तत्काल निलंबित कर दिया। सोमवार को जब एसएसपी ने मामले की और गहनता से जांच कराई तो जानकारी मिली कि जिन क्षेत्रों में अवैध कारोबार किया जा रहा था वहां के बीट कांस्टेबलों की मिलीभगत भी उसमें थी। एसएसपी ने बीट कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, दिनेश धपोला और रविंद्र बिष्ट को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed