फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   firing took place between two groups over  illegal mining

कोसी में अवैध खनन को लेकर दो गुटों में फायरिंग, हंगामा

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी में राज्य सीमा पर अवैध खनन को लेकर माफियाओं के दो गुटों में फायरिंग हो गई। खबर मिलते ही यूपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फोर्स को देखते ही खनन माफियाओं के दोनो गुट फरार हो गये। 

विज्ञापन


शनिवार शाम कोसी नदी के पास यूपी गांव घोसीपुरा पट्टी कला क्षेत्र में उपखनिज उठाने को लेकर दो खनन माफियाओं के बीच गाली गलौच हो गई। खबर मिलते ही दोनो गुटों के समर्थक गाड़ियों से आ धमके। देखते ही देखते दोनों गुटों में फायरिंग हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


यूपी के मसवासी (रामपुर) से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक माफिया फरार हो गए। बताते हैं कि दिनभर यूपी क्षेत्र के अंतर्गत कोसी नदी में अवैध खनन होता है। रात्रि में माफिया उत्तराखंड की सीमा आकर जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन होने की जानकारी न हो। लेकिन सबकुछ जानते हुए पुलिस प्रशासन अनजान बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed