फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR filed in NH land acquisition case

एनएच भूमि अधिग्रहण मामले में दर्ज होगी एफआइआर

Fri, 10 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 10 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

एनएच-74 में हुए भूमि अधिग्रहण में कृषि भूमि को कामर्शियल दिखाकर लिये गये करोड़ों के मुआवजे के मामले में डीएम चंद्रेश कुमार ने एसएसपी सेंथिल अबुदई को पत्र भेजकर 100 से अधिक मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। चिन्हित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद एसआईटी द्वारा मामले की जांच की जायेगी। 

विज्ञापन


डीएम चंद्रेश कुमार ने बृहस्पतिवार शाम एसएलओ दिनेश कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचकर ग्राम हरलालपुर और बिचपुरी की पत्रवालियों की जांच की थी। सूत्रों के अनुसार जिस वक्त नेशनल हाईवे का गजट नोटिफिकेशन हुआ था उस समय उक्त गांवों से ली जा रही भूमि को कृषि भूमि दर्शाया गया और बाद में उन्हीं जमीनों की 143 कर दी गई। इस पर इन जमीनों का दस गुना मुआवजा लिया गया। बताया जा रहा है कि इसके अलावा भी इन पत्रावलियों में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसे देखते हुए सभी तहसीलों में 2011 के बाद से हुई 143 की पत्रावलियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इनमें खास तौर पर उन पत्रावलियों को अलग किया जा रहा है, जो नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम चंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि एनएच 17 में हुए भूमि अधिग्रहण में कृषि भूमि को कामर्शियल भूमि दिखाकर लिए गये मुआवजे के मामले में आयुक्त डी सेंथिल पांडियन के निर्देशों पर मामले में लिप्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई को पत्र भेजा गया है। मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद एसआईटी द्वारा मामले की जांच की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed