फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Falsely accused of gang rape allegations of entrapment

गैंग रेप के आरोपी को झूठा फंसाने का आरोप

Wed, 29 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा। Updated Wed, 29 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के अपहरण और गैंग रेप के आरोप में नामजद आरोपी के पक्ष में कुछ जनप्रतिनिधि मंगलवार को सीओ डा. उत्तम सिंह नेगी से मिले।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने सीओ को बताया कि मुख्य अभियुक्त को छोड़ दिया गया है, जबकि जिसने किशोरी को बाइक से लिफ्ट देकर घोसीकुआं तक छोड़ा, उसके नाम पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
आरोपी बनाए गए युवक के मामा मंगलवार को जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सीओ डा. नेगी से मिले। उन्होंने कहा कि उनका भांजा कानपुर यूपी में रहता है। उसका भांजा यहां गौहर पटिया गांव में आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई को उनका भांजा टेड़ाघाट से गोहरपटिया जा रहा था कि टैंपो स्टेंड के पास एक किशोरी ने उससे लिफ्ट मांगी और घोसीकुआं छोड़ने को कहा।

किशोरी को घोसीकुआं छोड़कर वह वापस अपने घर चला आया। अब उसके भांजे को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है, जबकि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी कोई और है।

 उन्होंने एक अन्य युवती का बयान भी प्रस्तुत किया, जिसमें उस युवती ने घटना के दिन पीड़ित युवती को अपने साथ होना बताया है। उसने आरोपी युवक को बेगुनाह बताते हुए पीड़िता के किसी और के साथ जाना बताया।

 पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख दान सिंह राणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख रेखा सोनकर आदि ने सीओ से इस प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। वहां ग्राम प्रधान रेखा देवी, बीडीसी सदस्य दीपक भट्ट, परमजीत सिंह, राजू सोनकर, बीना राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed