{"_id":"5b82dd0542c79246475f727f","slug":"dowry-breaks-relationship-case-on-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ा, चार पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ा, चार पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों, उनके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली में दर्ज मुकदमे में सीर गोटिया निवासी शरीफ अहमद ने कहा है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता मोहल्ला जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी डॉ. वाहिद के पुत्र सलमान के साथ तय किया था। शादी की तारीख 24 जून 2018 तय की गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बीती नौ फरवरी को उसकी बेटी के मोबाइल पर लड़के पक्ष के लोगों का संदेश आया था। इसमें कहा गया था कि वे लोग रिश्ते में खर्च की गई धनराशि से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
शरीफ का आरोप है कि लड़के वालों ने तीन लाख 50 हजार रुपये की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। इस पर शरीफ उनके घर गए और इतनी धनराशि देने में असमर्थता जताई।
इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। कोतवाली में तहरीर देने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो शरीफ ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सलमान, उसके पिता डॉ. वाहिद, छोटे भाई के अलावा एक अन्य रिश्तेदार शुएब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।