{"_id":"ac0b39bec3f97259acd9b7c5462bcca9","slug":"did-the-same-gang-committed-the-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गैंग ने तो नहीं दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही गैंग ने तो नहीं दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 28 Jun 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने वाला गिरोह और बरेली के शीशगढ़ में एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश कहीं एक ही गैंग तो नहीं। पुलिस इसका पता लगाने के लिए सुरागकशी में जुट गई है।
विज्ञापन
बुधवार की तड़के बदमाशों ने दिनेशपुर रोड स्थित अशोका लीलेंड फैक्ट्री गेट से 6.70 लाख रुपये की नगदी से भरा आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए थे। खुलासे को पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन
इधर जिला बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में भी दो माह पहले इसी तरह की एटीएम उखाड़ने की वारदात हुई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि रुद्रपुर में एटीएम उखाड़ने वाला गिरोह, वही तो नहीं, जिसने शीशगढ़ में भी एटीएम उखाड़ा था। इस पर जिला पुलिस अब बरेली पुलिस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जिला पुलिस और बरेली पुलिस दोनों ही इस गैंग के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। इसके लिए पूर्व में एटीएम से संबंधित आपराधिक मामलों में प्रकाश में आए बदमाशों को चिह्नित भी किया जा रहा है। ताकि उनसे जरूरी जानकारी जुटाई जा सके।
दिनेशपुर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस के हाथ पांचवें दिन भी खाली है। खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें यूपी के साथ ही अन्य जिलों में डेरा डाले हुए हैं। आज तक उन्हें भी इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला।
हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द ही खुलासे का दावा कर रहे हैं, लेकिन बदमाशों की सुरागकशी तो दूर, पुलिस एटीएम की बरामदगी को सड़कों और जंगल तक की खाक चुकी है, लेकिन वह भी आज तक बरामद नहीं हुआ।