{"_id":"59f8c7314f1c1b9e678b8a18","slug":"dead-body-found-at-nankasagar-barrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकसागर बैराज पर अधेड़ का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानकसागर बैराज पर अधेड़ का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकसागर बैराज में शव उतराता हुआ देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बैराज से निकाल मृतक की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त बृजबिहारी पांडेय पुत्र मोतीलाल पांडे, निवासी कृषि मंडी, नानकमत्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर नानकसागर बैराज की पटरी से गुजर रहे राहगीरों ने नानकसागर बैराज में शव उतराता देखा, इससे सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार, दरोगा योगेश कुमार के साथ घटनास्थल पहुंचे। नानकसागर बैराज के फाटक से तकरीबन एक किमी पश्चिम की ओर बैराज के पानी में अधेड़ का शव पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को बाहर निकाला तथा शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अधेड़ की आयु 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। शव की शिनाख्त बृजबिहारी पांडेय पुत्र मोतीलाल पांडे, निवासी कृषि मंडी, नानकमत्ता के रूप में हुई है। एक सप्ताह के अंदर तीसरा शव मिलने से क्षेत्र में दहशत है। 24 अक्टूबर को गांव के पास नग्नावस्था में एक महिला का शव तथा बंगाली कालोनी के समीप पानी से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन