फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   dacoity connection from Agra

आगरा से भी जुड़े हैं रुद्रपुर डकैती के तार

Thu, 05 Jul 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
dacoity connection from Agra
gun

विज्ञापन

गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद डाली गई डकैती के तार आगरा से भी जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार डकैतों की मदद करने वाले एक स्थानीय बदमाश की लोकेशन पुलिस को आगरा में मिली है। जिसके आधार पर बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम ने आगरा में भी डेरा जमा रखा है। जल्द ही पुलिस डकैती का खुलासा कर सकती है।

22 जून की रात सर्वेश्वरी एन्क्लेव निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर पर डकैतों ने धावा बोलकर उसकी पत्नी अपर्णा की हत्या कर दी थी। डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छैमार और बावरिया गिरोह के लोगों की छानबीन की जिससे पुलिस को डकैतों का लोकल कनेक्शन होने की जानकारी मिली। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने लोकल स्थानीय स्तर पर रहने वाले छैमार जाति के लोगों की जांच पड़ताल शुरू की। जिससे पुलिस को डकैतों की मदद करने वाले एक स्थानीय बदमाश की लोकेशन आगरा में मिली है। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश भी छैमार जाति का है और पहले भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। माना जा रहा है कि बदमाश के पकड़ में आते ही पुलिस डकैतों को गिरफ्तार कर जल्द मामले का खुलासा कर सकती है। इधर, दो दिन पूर्व यूपी के बिलासपुर थाने में सिथत सोढ़ी कॉलोनी में दो दिन पूर्व डाली गई डकैती के मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही सर्विलांस की मदद से भी पुलिस को डकैतों के कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस डकैतों को चिन्हित कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed