फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   currency fraud

एसबीआई के नोटों में मिली नकली करेंसी

Sat, 21 Jul 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sat, 21 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
currency fraud
500-1000 नोट

विज्ञापन
 एसबीआई की काशीपुर शाखा से आरबीआई कानपुर को भेजी गई करेंसी में एक हजार रुपये के पुराने वाले छह नोट नकली पाए गए हैं। इन नकली नोटों की जांच महाप्रबंधक बैंक नोट प्रेस देवास (मध्य प्रदेश) में भी कराए जाने पर सभी नोट जाली पाए गए। एसएसपी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए काशीपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, जसपुर में भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर के एक अधिकारी ने एसबीआई शाखा के अज्ञात कर्मी के खिलाफ रिजर्व बैंक को बीस हजार रुपये के नकली नोट भेजने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर आरबीआई के निर्गम विभाग के दावा अनुभाग अधिकारी सत्य कुमार ने कहा कि एसबीआई शाखा जसपुर द्वारा माह नवंबर 2017 को उनके कार्यालय को भेजे नोटों में बीस हजार रुपये के नकली नोट पाए गए। नकली नोटों में पांच सौ के दस नोट और एक हजार रुपये के 15 नोट, नोटों का डाटा एनसीआरबी की साइट पर अपलोड है। इन नकली नोटों की जांच महाप्रबंधक, बैंक नोट प्रेस, देवास मध्यप्रदेश द्वारा भी कराई जा चुकी है। जांच में बीस हजार रुपये के नोटों को नकली बताया गया है। एसबीआई शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर रहे एसआई बसंत पंत ने बताया कि अभी घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed