फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   continued to rape a woman on the basis of video clipping

वीडियो क्लिपिंग बनाकर लूटता रहा महिला की आबरू

Wed, 29 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 29 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
continued to rape a woman on the basis of video clipping
रेप - फोटो : अमर उजाला

डरा धमकाकर महिला से बलात्कार करने के बाद एक युवक महिला को ब्लैकमेल कर कई महीनों तक उससे बलात्कार करता रहा। महिला गर्भवती हो गयी तो उसे झांसे में लेकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाली मूल रूप से बागेश्वर की निवासी महिला ने महिला हेल्पलाइन को दी तहरीर में कहा है कि वह जगतपुरा में किराये के मकान में रहती थी, इसी दौरान एक पड़ोसी युवक जबरन उसके कमरे में घुस आया और डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने वीडियो क्लिपिंग भी बना ली और उसे धमकी दी कि वीडियो क्लिपिंग सार्वजनिक कर देगा। वीडियो क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह आए दिन उसके साथ बलात्कार करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने बच्चे को अपनाने का झांसा देकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। बाद में वह फरार हो गया, उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed