{"_id":"578297ce4f1c1b4b507fab1c","slug":"commission-robbed-of-half-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती से डेढ़ लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से दुकान से घर जा रहे आढ़ती को दो बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। जब तक आढ़ती संभलता युवक बाइक पर टंगे थैले जिसमें डेढ़ लाख रुपये थे को लेकर फरार हो गए। व्यापारी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक का पीछा भी किया। परंतु, वह हाथ नहीं आए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
ग्राम खमरिया निवासी दर्शन सिंह पुत्र जगतार सिंह की बाजार में पंजाब ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। शनिवार रात नौ बजे वह अपनी आढ़त बंद कर बाइक (यूके06एडी-9094) से घर जा रहे थे। नवदिया के सत्संग घर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। जब तक वह कुछ संभलते युवक उनकी बाइक पर टंगे बैग को लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये थे।
विज्ञापन
आढ़ती के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने युवकों का पीछा भी किया। परंतु, वह हाथ नहीं लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लुटेरों की तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन