{"_id":"af571318c9949750bc8e3a2db376f1e6","slug":"clean-chit-to-the-central-school-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को क्लीन चिट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को क्लीन चिट
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय में अंग्रेजी की शिक्षिका द्वारा प्राचार्य बीडी ओली पर लगाए छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन सतर्कता विभाग द्वारा की गई लंबी जांच प्रक्रिया के बाद प्राचार्य ओली को क्लीन चिट दे दी गई है।
विज्ञापन
21 नवंबर को स्कूल में टीजीटी (अंग्रेजी) ने प्राचार्य ओली पर स्कूल में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इससे स्कूल में सभी अचंभित रह गए। अगले दिन छात्रों ने प्राचार्य के पक्ष में प्रदर्शन किया वहीं अभिभावकों ने उक्त शिक्षिका के घर पर हंगामा किया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसकी जांच सतर्कता विभाग को दे दी। इसके बाद विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों के बयान दर्ज किए थे। कई अभिभावक भी टीम से सीधे मिले थे। इसके बाद जांच पूरी होने तक प्राचार्य को केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से अटैच कर दिया गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर अविनाश दीक्षित द्वारा भेजे गए पत्र में उन्होंने आरोपों को निराधार पाया। साथ ही भविष्य में इस शिकायत से जुड़े सभी मामलों को बंद करने का आदेश दिया। उधर प्राचार्य ओली ने इसे सत्य की जीत बताया है।
विज्ञापन