{"_id":"5ad0f60b4f1c1b6d098b45d6","slug":"cash-and-jewellary-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दस तोला जेवर समेत तीस हजार की नकदी पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से दस तोला जेवर समेत तीस हजार की नकदी पार
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में चोरी की घटना की जानकारी देता दंपत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा विहार कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक के घर पर उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोर घर से दस तोला सोने के जेवर सहित तीस हजार रुपये नकद पार कर लिए हैं। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक भूपाल सिंह खोलिया और उनकी पत्नी पद्मा देवी बृहस्पतिवार की साम को शहर के नजदीक ही स्थित नगरा तराई गांव अपने घर गए थे। 13 अप्रैल की साम को साढ़े छह बजे खोलिया को उनके पड़ोसी प्रमोद सक्सेना ने फोन किया कि उनके घर की लाइट बंद है लेकिन गेट व मेन गेट का ताला नहीं लगा है।
विज्ञापन
ताला न होने की सूचना पर पूर्व सैनिक दंपति घर वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए। पूरा मकान चोरों द्वारा खंगाला गया था। चोरों ने घर के अंदर रखे दो मंगलसूत्र, कान के झुमके, कंगन, दो गले की चेन समेत दस तोला सोना और तीस हजार की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल केएस रावत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन