फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case on three officials including vice-president

सीपीयू से भिड़ना पड़ा महंगा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 13 Mar 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। Updated Tue, 13 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
case on three officials including vice-president
बाजपुर में चेकिंग के दौरान हंगामा करते लोग। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

सीपीयू ओर पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान के चलते हंगामा हो गया। इस दौरान एक एसआई से तीखी झड़प हो गई। व्यापारियों ने पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। एसआई ने व्यापार मंडल उपाध्यक्ष समेत छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दबिश देकर तीन नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को शहर के बेरिया दौलत तिराहा स्थित पंजाब क्लाथ हाउस के सामने सीपीयू और पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच गांव नरखेड़ा निवासी बिना हेलमेट के एक युवक बाइक से अपनी माता को बैठाकर दवाई लेने जा रहा था। पुलिस ने उसे रोक लिया। जिस पर महिला बाइक से उतरते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। खबर मिलते ही व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान एसआई गणेश पांडे से तीखी झड़प हो गई। व्यापारियों ने मुख्य बाजार मेें चेकिंग का विरोध करते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर उत्तर दिशा में लेवड़ा नदी पुल और मुंडिया पिस्तौर तिराहा पर चेकिंग करने को कहा। आरोप है कि सीपीयू और पुलिस ने ओपी अग्रवाल के पंजाब क्लाथ हाउस के सामने घंटे भर चेकिंग की। जिससे दुकानदारी ठप हो गई। एसएसआई सुशील कुमार ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई गणेश पांडे ने कोतवाली में व्यापार मंडल प्रदेश सचिव सत्यवान गर्ग, नगर उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, प्रेम यादव, रेशम यादव, राकेश कोछड़, संजय गोयल ओर अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 332, 353, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। शाम को एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ हल्द्वानी बस स्टैंड के पास से व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, रेशम यादव और प्रेम यादव को गिरफ्तार कर लिया।


इधर, सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच केलाखेड़ा एसओ वीरेंद्र रमोला को सौंपी गई है।  देर शाम व्यापारी और कांग्रेसी एसएसआई सुशील कुमार से मिले उन्होंने गिरफ्तार तीन व्यापारियों को थाने से ही जमानत देने का अनुरोध किया। लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। वहां पर पूर्व दर्जा मंत्री जितेंद्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत गित्ते आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed