फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against 12 people including SI

नौ साल पुराने मामले में तीन दरोगाओं समेत 12 पर मुकदमा दर्ज  

Sun, 08 Oct 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 08 Oct 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
case filed against 12 people including SI
डेमो इमेज

शहर के रंपुरा क्षेत्र में नौ साल पहले हुई मारपीट के मामले में तीन दरोगाओं सहित 12 पुलिस कर्मियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस कर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद महकमे में खलबली मची हुई है। मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है।  

विज्ञापन


रंपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी राम किशोर ने कोतवाली में दर्ज शिकायत में कहा कि 23 मई, 2008 की रात तत्कालीन दरोगा मनोज रतूड़ी, नीरज कुमार और संतोष जायसवाल के साथ नौ अन्य पुलिसकर्मी अचानक उसके घर में घुसे और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।  विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की। 
विज्ञापन


इस दौरान जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के साथ गाली गलौच भी की और मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की भी धमकी गई। तब कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन काफी चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट में आवेदन पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोर्ट ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एसआई मनोज रतूड़ी, नीरज कुमार, संतोष जायसवाल और नौ अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ आईपीसी  की धारा 147, 452, 323, 354, 504, 506 और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed