{"_id":"29d4722f9c5d2468642ac2cb4a285023","slug":"brother-in-truck-collision-killed-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, दो घायल
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झनकट के निकट एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी पर सवार जीजा की मौत हो गई जबकि दूसरा जीजा और उनका साला घायल हो गया।
विज्ञापन
घायलों को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुद्रपुर से दो जीजा अपने साले के साथ स्कूटी से खटीमा में प्लॉट देखने आ रहे थे। वह झनकट के आगे निकले ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक नंबर यूपी 26-2692 के चालक ने स्कूली को टक्कर मार दी।
जिससे रेलवे स्टेशन के पास काशीपुर निवासी लक्ष्मण थापा (35) पुत्र चंद्रबहादुर थापा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार रुद्रपुर निवासी जीजा दीपक थापा और हल्द्वानी निवासी साला हरिबहादुर थापा घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसका बाइक सवारों ने पीछा किया तो कोतवाली के सामने ट्रक खड़ा करके ट्रक चालक गायब हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि मृतक लक्ष्मण थापा और हल्द्वानी निवासी हरिबहादुर थापा, रुद्रपुर निवासी दीपक थापा के जीजा थे और तीनों जीजा साले खटीमा में प्लॉट देखने आ रहे थे कि उनके साथ यह घटना घटित हो गई।