फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leaders fiercely police Ltia

भाजपा नेताओं को पुलिस कर्मियों ने जमकर लठियाया

Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders fiercely police Ltia

बैंक में हुए विवाद पर भाजपा मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष और उसके साथी को पुलिस कर्मियों ने जमकर लठियाया और गिरा-गिराकर पीटा। आरोप है कि लोहे की राड से पुलिस कर्मियों ने दोनों पर वार किया। जिलाध्यक्ष के साथी युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार चौकी में धरना देकर सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की।  धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को सीओ, कोतवाल और एसएसआई ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश शर्मा अपने साथी रविंद्र नगर निवासी आनंद शर्मा के साथ इंदिरा चौक स्थित एसबीआई बैंक गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी बैंक कर्मी से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बैंक में तैनात सिपाहियों ने दोनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि तीन पुलिस कर्मियों ने उनको पकड़ कर लाठी-डंडों से पीटा। यही नहीं, दोनों पर लोहे की राड से वार किया गया। इसमें आनंद को सिर पर गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार चौकी में धरना दिया। उन्होंने तीनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने की जानकारी पर सीओ रमेश चंद्र जोशी, कोतवाली जेसी पाठक, एसएसआई आरसी मखोलिया मौके पर पहुंचे। उन्होेंने धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। वे तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जिस पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, दिलीप अधिकारी, संजय ठुकराल, गोपी सागर, अनिल अरोरा, राजेश बजाज, अभिनव छाबड़ा, अंकित सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, नेत्रपाल मौर्या, धर्म सिंह कोली, ललित बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed