फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   bike theft is bike mechanic

बाइक रिपेयर करने वाला निकला बाइक चोर गैंग का सदस्य

Mon, 19 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
bike theft is bike mechanic
बाइक चोर - फोटो : ANI

विज्ञापन

 यूपी और उत्तराखंड में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने  वाले गिरोह केे एक और सदस्य को कोतवाली पुलिस ने मय चोरी की बाइक के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया युवक बरेली में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस पकड़े गये चोर की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है। 
 कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व यूपी और उत्तराखंड में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी की नौ बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने बताया था कि उनका सरगना रुद्रपुर दुधिया नगर निवासी सुभाष है। तीन दिन बाद पुलिस ने चोरी की दो बाइकों सहित सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को बरेली में बेचता था और इस काम में बरेली में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाला सुनील उसकी मदद करता था। गिरोह के नौ सदस्यों के पकड़ में आने के बाद वह भी बरेली में ही छुप गया। सुभाष की निशानदेही पर शनिवार रात कोतवाली पुलिस ने पोस्ट दुम्का थाना साही मीरगंज बरेली निवासी सुनील शर्मा को भी एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह बरेली के सिरसा में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता है और कुछ समय पूर्व ही सुभाष के संपर्क में आने के बाद बाइकों की चोरी करने लगा। सुभाष के कहने पर उसने रुद्रपुर के गांधी पार्क से एक बाइक भी चुराई। जो पुलिस ने उसके पास से बरामद की है। मामले को लेकर कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि सुनील के पास से बरामद चोरी की बाइक के मामले में कुछ समय पूर्व जगतपुरा निवासी एक युवक ने तहरीर सौंपी थी जिस पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। फिलहाल सुनील ने गिरोह के कई और सदस्यों के नाम भी खोले हैं जिनकी धरकपड़ के लिए सुरागकशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed