फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike crashed into a tree, killing one

बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

Wed, 18 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 18 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree, killing one
तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कोसी नदी में खनन का कार्य करने वाले बबलू (18) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम केमरी थाना बिलासपुर (रामपुर) यूपी अपने साथी पवन (17) पुत्र हरिओम निवासी ग्राम रामजीवनपुर के साथ बाइक पर कोसी नदी से आ रहे थे। बाइक बबलू चला रहा था। इस बीच तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिससे पीछे बैठे पवन का सिर पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।  घायल बबलू ने बताया कि उसकी आंख में कीड़ा घुसने से बाइक पेड़ से टकरा गई। वह पवन के साथ कोसी नदी में खनन का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed