{"_id":"5a59087e4f1c1be9408b4774","slug":"bike-collided-with-a-car-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार से टकराई बाइक, बालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से टकराई बाइक, बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक कार का गेट खोलने पर पीछे आ रही बाइक टकराकर गिर गई, जिससे बाइक चला रहा युवक घायल हो गया और पीछे बैठे बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाइक (यूके 06एएफ-4370) पर मजराशिला निवासी आकाश पुत्र शखावत गैस सिलेंडर भरवाने के लिए गांव के ही अकील (12) पुत्र शम्सुद्दीन को साथ ले जा रहा था। मुख्य बाजार पीपल गली के पास पहुंचे तो सड़क किनारे रुकी कार (यूके06एएफ 7744) चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया, जिससे आकाश की बाइक टकराकर गिर ग्रइ और पीछे बैठे अकील का सिर सड़क पर लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल आकाश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद रुद्रपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। फिलहाल कार चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन