फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   armed men forcibly took Scotty 

असलहों से लैस लोग जबरन ले गए स्कूटी

Thu, 28 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 28 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 armed men forcibly took Scotty 
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

शहर के चैती मैदान में भगवती बाल सुंदरी मंदिर परिसर में खड़ी की गई स्कूटी को असलहों से लैस आधा दर्जन लोग जबरन उठाकर ले गए। मंदिर के सेवकों के ओर से दी गई  सूचना पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कू टी के वाहन तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दो युवतियों ने अपनी स्कूटी को चैती मैदान में भगवती बाल सुंदरी मंदिर के बाहर खड़ी कर दी थी। उसके बाद दोनों पीछे से आई एक कार में बैठकर चली गई। करीब चार घंटे तक जब स्कूटी लेने कोई नहीं आया तो मंदिर सेवकों ने आईटीआई पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर स्कूटी को मंदिर परिसर में खड़ा कर दिया। करीब साढ़े दस बजे दोनों युवतियां स्कूटी लेने आई तो मंदिर के सेवकों ने पुलिस की इजाजत के बाद ही स्कूटी देने की बात कही। 
विज्ञापन


यह सुनकर दोनों युवतियां वहां से चली गई। बताया जा रहा है कि इनके जाने के कुछ समय बाद एक दर्जन लोग असलहों से लैस होकर मौके पर आ धमके। जबरन स्कूटी को लेकर चले गए। आईटीआई एसओ  नरेश चौहान ने बताया कि मंदिर के सेवकों ने पुलिस को असलहेधारियों द्वारा जबरन स्कूटी ले जाने की सूचना दी थी। स्कूटी में रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। मामले की जांच कर स्कूटी मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद स्कूटी ले जाने वालों का भी पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नशेड़ियों का अड्डा बना चैती मैदान

चैती मैदान नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है। करीब तीन महीने पहले भी दो युवतियां अपनी स्कूटी लावारिश खड़ी कर कहीं चली गई थी। कुछ घंटे बाद दोनों नशे की हालत में वहां पहुंची थी। उन्होंने हंगामा भी किया था। तब पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। लेकिन मंगलवार की रात की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed