{"_id":"5822170b4f1c1bc932b38413","slug":"ambulances-rushed-the-injured-to-the-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में घायल को लेकर पहुंचे एसएसपी के पास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस में घायल को लेकर पहुंचे एसएसपी के पास
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी संचालक के साथ मारपीट और लूटपाट करने के मामले में दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए परिजन घायल को एंबुलेंस में लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने परिजनों को जल्द की आरोपियों के पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
रंपुरा निवासी रमेश काफी समय से कमेटी का संचालन करता है। सोमवार देर रात वह कमेटी सदस्यों से 20 हजार रुपये वसूल कर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और उससे नगदी छीन ली।
विज्ञापन
बीचबचाव के लिए पहुंचे उसके दो अन्य साथियों के आने के बाद हमलावरों ने उनकी बाइकों को आग के हवाले किया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल रमेश को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया, वहां भी हालत बिगड़ने पर अब उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को हल्द्वानी से दिल्ली जाने के दौरान रमेश की पत्नी मिथिलेश और बड़ा भाई राजेश विधायक राजुकमार ठुकराल के नेतृत्व में मोहल्लेवसियों के साथ रमेश को दिल्ली ले जा रही एंबुलेंस को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने रमेश के परिजनों को जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन राजेश को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।