फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Almora youth murdered bodies dumped wrapped in quilt

अल्मोड़ा के युवक की हत्या कर शव रजाई में लपेटकर फेंका

Wed, 30 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 30 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Almora youth murdered bodies dumped wrapped in quilt
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा निवासी युवक की हत्या कर शव को रजाई में लपेटकर गंगापुर रोड पर फेंक दिया गया। बुधवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की जेब से मिले देवस्थली विद्यापीठ के आई कार्ड में लिखे पते से उसकी शिनाख्त ग्राम डुंडू भनोली अल्मोड़ा निवासी 23 वर्षीय राजेश पुत्र गुसांई राम के रुप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि कुछ समय पहले राजेश की नौकरी हल्द्वानी स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी थी, उसे जल्द ही नौकरी ज्वाइन करनी थी। उसने इसके लिए तिकोनिया में किराये पर कमरा भी ले लिया था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह नारायणपुर गंगापुर मार्ग पर टहल रहे क्षेत्र के लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव रजाई में लिपटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी पंकज भट्ट, सीओ हरीश मेहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक के पास से देवस्थली विद्यापीठ का आई कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त ग्राम डुंडू भनौली अल्मोड़ा निवासी 23 वर्षीय राजेश पुत्र गुसाईं राम के रूप में हुई। 
विज्ञापन


शव के करीब ही पड़ा ड्राइविंग लाइसेंस और खाली शराब की बोतलें भी पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले ली हैं। मृतक के गर्दन और मुंह पर लगी चोट को देखकर पुलिस इसे प्रथमदृष्टया हत्या बता रही है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई अनिल का कहना है कि मृतक राजेश की नौकरी कुछ समय पहले ही हल्द्वानी स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी थी और नौकरी ज्वाइन करने के लिए ही उसने तिकोनिया में किराये पर कमरा लिया था। लेकिन मृतक कैसे हल्द्वानी से घटनास्थल तक पहुंच गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर एएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि मृतक राजेश ने कुछ समय पूर्व ही लालपुर के एक शिक्षण संस्थान से बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी। मंगलवार को वह लालपुर स्थित अपने कमरे से सामान लेने हल्द्वानी से पहुंचा था, मामले की छानबीन के लिए मृतक के दोस्तों के साथ ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed