फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Acid outlets featured on

एसिड बेचने वाली दुकानों पर छापा

Fri, 03 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 03 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Acid outlets featured on
एसिड बेचने वाली दुकानों पर छापा
विज्ञापन

चार दुकानों में पकड़ी गई भारी अनियमितताएं
एसडीएम ने दिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम ने एसिड की चार दुकानों पर ताबड़-तोड़ छापामारी की। छापों में भारी अनियमितताएं पकड़ी गई।  
शुक्रवार को एसिड अटैक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसडीएम पीएस राणा ने राजस्व अधिकारियों के साथ दिन में मुख्य बाजार स्थित कन्हैया लाल बाबूराम पंसारी की दुकान में छापा मारा। दुकान में सात बोतल हाइड्रोक्लोरिक की मिली, लेकिन बिक्री रजिस्टर नहीं था। इसके  बाद मैसर्स छज्जूमल सुदामा लाल की दुकान में छापा मारा। जहां पांच बोतलें  हाइड्रोक्लोरिक एसिड की पाई गई।  इसके बाद कुसुम केमिकल्स स्टोर कुंडेश्वरी मार्ग रोड जसपुर खुर्द में छापा मारा तो यहां एक हजार लीटर सल्फयूरिक एसिड, 27002 लीटर हाइड्रो क्लोरिक एसिड मिला। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित मैसर्स राधेश्याम केमिकल्स में हाइड्रो क्लोरिक एसिड 50 लीटर की चार केन कुल 402 बोतल पाई । किसी भी दुकान में अभिलेख नहीं मिले।

बाद में एसडीएम ने बताया कि एसिड को खुले में रखकर प्रदर्शन करना, बिक्री व खरीद रजिस्टर रखना आवश्यक है। रजिस्टर में बिक्री और खरीद की मात्रा, खरीददार का नाम-पता, खरीद का उद्देश्य इसके अलावा रजिस्टरों को एसडीएम से चैक कराना आवश्यक है। साथ ही एसिड नाबालिग को नहीं बेचा जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि चारों दुकानों में कोई अभिलेख नहीं मिले हैं। इन अनियमितताओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया गया है। छापामार टीम में तहसीलदार एमएस बिष्ट, राजस्व निरीक्षक उदयवीर सिंह, दिलशाद हुसैन, राम सिंह, भगत सिंह, भूदेव सिंह, अरुण कुमार, प्रेम सिंह चौहान, पूरन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed