{"_id":"5afdcc674f1c1be6408b61b9","slug":"accident-in-kitchcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
किच्छा में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मूल रूप से खिन्नी थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी गिरधारी लाल कालाढूंगी (नैनीताल) में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
बुधवार को गिरधारी लाल की पत्नी हेमा (56) बेटे विरेंद्र कुमार (20) वर्ष के साथ बाइक में अपने घर खिन्नी गई थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:15 बजे कालाढूंगी लौटने के दौरान आदित्य चौक के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक (यूके 06 सीए 8805) ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र बाइक से छिटककर दूर जा गिरा और घायल हो गया। वहीं, हेमा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आकर गंभीर रूप घायल हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 सेवा से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, लेकिन हेमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हेमा की मौत की सूचना पर उसके कई रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन