{"_id":"573b67444f1c1bc473ac7008","slug":"a-man-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 18 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच में अज्ञात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दो अन्य हादसों में दो घायलों का भी अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह रिजवान (21) निवासी ईदगाह के निकट जसपुर, दीपू शर्मा (20) व आनंद सिंह (55) निवासी मोहल्ला चौहानान जसपुर बाइक में सवार होकर जसपुर से प्रतापपुर आ रहे थे। बाइक रिजवान चला रहा था। कुंडा थाना क्षेत्र में शिवराजपुर पट्टी के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रिजवान को हायर सेंटर रैफर कर दिया। उधर एसडीएम कोर्ट रोड निवासी यूनुस (50) सोमवार की रात घोड़ा तांगा लेकर रामनगर से आ रहा था। हल्दुआ के पास बाइक की टक्कर से तांगा उलट गया।
विज्ञापन
जिससे यूनुस गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं विवेक विश्नोई (30) निवासी दुर्गा कालोनी देर रात बाइक से घर जा रहा था। गिरीताल रोड में बने गड्ढे में पहिया फंसने से बाइक रपट गई। प्राथमिक इलाज के बाद विवेक को रैफर कर दिया गया।