{"_id":"59b437454f1c1bf07f8b583a","slug":"a-bus-full-a-bus-full-of-overturned-bouts-on-the-highway-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर पलटी बारातियों से भरी बस, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर पलटी बारातियों से भरी बस, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जसपुर हाइवे पर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड एवं यूपी की सीमा पर बारातियों से भरी बस के पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि 11 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जसपुर एवं कासमपुर गढ़ी के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बस जसपुर के गांव पतरामपुर से अफजलगढ़ के ग्राम चौहड़वाला जा रही थी। हादसे के बाद चालक फरार बताया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम पतरामपुर निवासी नन्हे के पुत्र सलीम की बारात अफजलगढ़ के ग्राम चौहड़वाला जा रही थी। बताया गया है कि बस यूके 18पीए0178 को चालक तेज गति से भगा रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे अंगदपुर से आगे हाइवे पर चैरखले की पुलिया के पास चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, इसके चलते बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाइवे पर जाम लग गया। राहगीर एवं आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान पतरामपुर निवासी शकील (40) पुत्र लियाकत हुसैन की मौत हो गई, जबकि 11 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर आई पुलिस ने सात घायल अदनान, अल्ताफ, रिहान, यूनुस, आशिक अली, इब्ने हसन निवासी पतरामपुर एवं जसपुर निवासी सिराज को जसपुर अस्पताल भेजा। बाकी घायलों को कासमपुरगढ़ी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस को एक तरफ लगाकर यातायात को सुचारु कराया। वहीं हादसे की सूचना पर जसपुर पुलिस ने घायलों को हाल चाल जाना। उधर हादसे के बाद चालक फरार बताया गया है। बस जसपुर की ही बताई गई है।
विज्ञापन