फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चुराये गए माल के साथ घर में घुसा युवक दबोचा

चुराये गए माल के साथ घर में घुसा युवक दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
चुराये गए माल के साथ घर में घुसा युवक दबोचा

विज्ञापन
काशीपुर में ताले तोड़कर चोरी करते एक युवक को पड़ोसियों ने धर दबोचा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान और जेवरात बरामद किए हैं।

द्रोण विहार जसपुर खुर्द निवासी प्रदीप शर्मा अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने चेन्नई गए हैं। घर की जिम्मेदारी वह अपने मित्र महेंद्र को सौंप गए हैं। महेंद्र बाजपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहते हैं। रविवार रात महेंद्र अपने मित्र के पड़ोस में रहने वाले केवल सिंह एडवोकेट के घर पर रुक गए। देर रात करीब पौने दो बजे उन्हें प्रदीप के घर कुछ खटपट होने का आभास हुआ। उन्होंने केवल को जगाकर इस बारे में बताया और आईटीआई पुलिस को भी फोन कर दिया। इस पर एसआई कौशल भाकुनी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के साथ पड़ोसी भी दीवार फांदकर घर में घुसे। वहां एक युवक चोरी का सामान समेटते देखा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई गई पासबुक, कैमरा, चांदी के 24 सिक्के, एक घड़ी, दो कंगन, हथौड़ी, पेचकस, सरिया आदि बरामद किया है। पकड़ा गया युवक मोहल्ला अल्लीखां निवासी आसिफ बताया गया है। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। एसआई भाकुनी ने बताया कि आरोपी आसिफ के चोरी की अन्य वारदातों में भी शामिल होने की संभावना है। अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करने के लिए उसे पीसीआर पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed