{"_id":"5a5a5a024f1c1bf8408b4b4c","slug":"91515870722-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में तहसील के एक लेखपाल ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के विरुद्ध गलत तथ्य देकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने के आरोप में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहसील के लेखपाल पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी राजीव कुमार पुत्र भूप सिंह ने 18 सितंबर 2015 को तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर अपनी कथित बहन मीना देवी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। उसने खुद की जाति जाटव बताई थी। इस मामले की जांच उनके द्वारा की गई। लेखपाल का कहना है कि तहसील स्तर पर जाति का विवरण उपलब्ध नहीं होता। परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम प्रधान के पास रहती है। उन्होंने ढकिया नंबर एक की प्रधान हरजीत कौर से इस बाबत जानकारी ली तो उसने परिवार रजिस्टर के आधार पर मीना देवी की जाति जाटव अनुसूचित जाति होना बताया। इसी आधार पर राजीव की जाति भी जाटव होना तस्दीक की गई। आवेदक राजीव कुमार द्वारा इस आशय का शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि मीना का विवाह 20 वर्ष पूर्व धामपुर बिजनौर यूपी के ग्राम मुंडा निवासी हरगोविंद सिंह पुत्र धन सिंह के साथ हुई है। इसी आधार पर राजीव कुमार को एससी जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। बाद में शिकायत होने पर राजीव की जाति एससी वर्ग में होना नहीं पाई गई। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान हरजीत कौर, राजीव कुमार, मीना देवी के खिलाफ शनिवार की देर रात कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।